बजट को लेकर भाजपा की जनचौपाल में आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी - Aaj Tak Media

बजट को लेकर भाजपा की जनचौपाल में आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी

 

कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “बजट पर चर्चा” विषय पर किसान गोष्ठी एवं जनचौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन रहे

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं और उनके विभिन्न वर्गों पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों युवाओं महिलाओं छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

किसान गोष्ठी के आयोजक मनोहर सिंह निरंजन एवं पदम सिंह निरंजन रहे इस दौरान किसानों को कृषि यंत्रों और आधुनिक खेती से संबंधित जानकारी भी दी गई जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सके

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सभासद नगर पदाधिकारी व्यापारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे वक्ताओं ने बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए और इसे विकासोन्मुख बजट बताते हुए सरकार की नीतियों की सराहना की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी बजट से संबंधित विषयों पर सवाल पूछे जिनका अतिथियों द्वारा जवाब दिया गया कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बजट की मुख्य बातों से अवगत कराना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना रहा

इस मौके पर जिला मंत्री अग्निवेश भाजपा महामंत्री राजेन्द्र दुबे, नगर मंत्री अभिनव गहलोत, राजेश्वरी यादव, अमित उपाध्याय, इंजीनियर राजीव रेजा, अनिल अग्रवाल, मिरकु महाराज, ओपी कुशवाहा, अनिल कपूर, नरेश वर्मा, सौरभ पुरवार, राहुल दंगल यादव, बाबूराम पाल, अवधेश पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनचौपालों के माध्यम से जनता के बीच संवाद जारी रखने की बात कही।

 

Leave a Reply