Loading market...

देवी मंदिर में लगी आग, वस्त्र आभूषण सहित सब हुए खाक

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी में स्थित बड़ी माता मंदिर में रविवार सुबह तड़के मंदिर की मठिया से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं मंदिर के पुजारी और आसपास के ग्रामीणों की नजर जैसे ही आग पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए आग की चपेट में आने से मंदिर में रखी देवी माता की पोशाक, पर्दे, कूलर, पंखा और अन्य पूजन सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा मंदिर के दानपात्र में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग से मंदिर में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है काफी प्रयास के बाद आग को फैलने से रोक लिया। आग लगने की घटना में मंदिर में रखी सामग्री को काफी नुकसान पहुंचा है हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है मंदिर के पुजारी नरेंद्र महाराज ने बताया शार्ट सर्किट से आग लगी हुई है हालांकि स्थिति स्पष्ठ नही हो लजे रही है किन परिस्थितियों में लगी, इसकी वास्तविक वजह के लिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।

Leave a Reply