जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, (जालौन)
कालपी/जालौन पितृपक्ष को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस ने धर्मनगरी कालपी के प्रमुख धर्मस्थलों तथा यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक रामजी लाल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से संवाद किया।
पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए यमुना नदी के घाटों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पितर श्राद्ध एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। यह सिलसिला करीब 14 दिनों तक चलता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, सिपहियों मुकेश सेन, राहुल, ब्रजेश ने भी विभिन्न धर्मस्थलों और घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में कालपी यमुना किनारे स्थित ढोढेश्वर मंदिर घाट, पीला घाट, किला घाट आदि में श्रद्धालुओं व भक्तों ने पूजा अर्चना कर पितरों को याद किया।
फोटो— चेकिंग करते पुलिस जवानों के साथ उपनिरीक्षक रामजी लाल
