अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सधारा में ट्रैक्टर से जुताई करने के बाद जब जुताई पैसे मांगने पर पति-पत्नी की पिटाई करने पर पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की बिबेचना करने में जुट गई है।
उक्त प्रकरण को लेकर वादिनी जयकांति पत्नी बुद्ध सिंह निवासी ग्राम सधारा ने आटा थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 22 5.2026 को समय करीब 8 बजे मेरा पति बुद्ध सिंह पुत्र मंसाराम गांव के ही मोहर सिंह पुत्र भारत सिंह के घर पर ट्रैक्टर की जुताई के पैसे मांगने गए थे। तभी आरोपी मोहर सिंह की पत्नी व लड़का आरोपी सत्यम ने घर के अंदर मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे। जब प्रार्थीनी बचाने गई तो प्रार्थिनी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
