कोंच (जालौन) नगर में दिन बुधवार को राठौर समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महिलाओं का होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित राठौर मंदिर में दोपहर करीब 2:30 बजे आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर होली की खुशियां साझा कीं
समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया ढोलक की थाप और होली के गीतों के बीच महिलाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया पूरे कार्यक्रम में उल्लास और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता भाईचारे और आपसी मेल-मिलाप को मजबूत करने का कार्य करते हैं उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही
कार्यक्रम में शालिनी राठौर श्वेता रीना राठौर प्रीति मीना ज्योति राठौर उमा मीनू अनुष्का राजेश्वरी आराध्या अंजू राठौर निधि सीमा राठौर सरोज राठौर वर्षा राठौर रचना राठौर उषा गीता और उर्मिला राठौर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं
इसके अलावा उरई सेवा मंडल के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने मिलकर होली के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
