कोंच (जालौन) बीती रात्रि गृह स्वामी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे तभी चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए जब शादी समारोह से गृह स्वामी वापस आया और उसने ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नया पटेल नगर एट रोड निवासी धर्मेंद्र पुत्र पूरन साहू दिन गुरुवार की देर शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए अभिलाष पैलेस गए हुए थे और जब घर लौटे तो उन्होंने देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है तो वह हड़बड़ा कर घर के अंदर घुसे और उन्होंने देखा कि अलमारी और बक्शो के ताले भी टूटे पड़े हुए हैं तो यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने सामान चेक किया तो घर से करीब ₹20000 नगद और घर में रखे जेवरात गायब थे वही चोरों ने दूसरे घर को भी निशाना बनाया जो इस मोहल्ले में होमगार्ड के पद पर तैनात गिरधारी लाल के घर में से भी चोरों ने बिस्तरों के बीच रखें करीब ₹5000 नगर चोरी कर लिए पीड़ितों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडे घटनास्थल पर गए और चोरी की घटना का सुराग लगाने में जुट गए।
