कोंच (जालौन) दिन शनिवार को समय करीब सुबह करीब 11 बजे मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य ज्ञान दान ध्यान महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी शामिल हुए पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजक मंडल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में ज्ञान सेवा और आध्यात्मिक चिंतन की भावना को मजबूत करना है कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा से जुड़े कार्य भी किए गए उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है इसी भावना के साथ जन्मोत्सव को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति ध्यान और सेवा के माध्यम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया आयोजन के दौरान गरीबों को खाना खिलाया व बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का भी आह्वान किया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री आचार्य तेजस पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अनिल कपूर शिवसिंह कुशवाहा महेंद्र चन्देरिया चतुर्भुज चन्देरिया सुमित अग्रवाल श्यामजी शर्मा महेंद्र सोनी राहुल बाबू नीरज सोनी अतुल मिश्रा रामू अग्रवाल गौरव सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे आयोजन का समापन सभी के कल्याण और समाज में सेवा सद्भाव तथा आध्यात्मिक जागरूकता की कामना के साथ हुआ।
