कोंच (जालौन) एट रोड स्थित पं.रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कालेज में दिन शुक्रवार को बार्षिक खेल कूंद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरुस्कार बितरण समारोह मुख्य अतिथि डॉ आलोक निरंजन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 की छात्रा को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं कक्षा 8 के छात्र एवं छात्राओं को एवं कक्षा 11 के छात्र छात्राओं को भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के बोलते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रति स्पर्धा की भावना जागृत होती है और इसके द्वारा उनका सर्वांगीण बिकास भी होता है प्रतियोगिताओं के माध्यम से टीम भावना के साथ साथ अनुशासन एवं आत्म विश्वास का भी बिकास होता है उन्होंने विजेता छात्र छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम की अध्यक्षता बिद्यालय के प्रधानाचार्य ने की इस दौरान छात्र छात्राएं एवं बिद्यालय परिवार मौजूद रहा।
