जालौन-उरई रोड पर स्कूली बस खाई में गिरी, कई बच्चे घायल

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई(जालौन) जालौन उरई रोड स्थित अकोड़ी गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जयपुरिया स्कूल, उरई की स्कूली बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

 

 

Leave a Reply