पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा कर दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि - Aaj Tak Media

पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा कर दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि

 

कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में दिन शनिवार को महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. टी. आर. निरंजन के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने भावुक होते हुए कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ टी आर निरंजन का निधन क्षेत्र के शैक्षिक जगत के लिए अत्यंत दुःखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना है जिसमें उनके असमय अवसान से महाविद्यालय परिवार ने एक कुशल प्रशासक ही नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक संरक्षक और प्रेरक व्यक्तित्व को खो दिया है यह क्षति अपूरणीय है

डॉ. निरंजन का संपूर्ण जीवन शिक्षा अनुशासन और सेवा के आदर्शों को समर्पित रहा वे शिक्षा को केवल पेशा नहीं बल्कि जीवन-मूल्य मानते थे उनके कार्यकाल में महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता प्रशासनिक व्यवस्था और नैतिक वातावरण—तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की वे संस्थान को परिवार की तरह मानते थे और शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संबंध बनाए रखते थे।

उनकी वाणी में दृढ़ता के साथ सौम्यता और निर्णयों में स्पष्टता के साथ विनम्रता थी वे संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान खोजने में विश्वास रखते थे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर वे विशेष रूप से चिंतित रहते थे और उन्हें जीवन के व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उनके योगदान को सदैव आदर और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा उनका समर्पण सादगी और कर्मठता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

इस शोक की घड़ी में महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. महेंद्र निरंजन, पूर्ण सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह (प्रबंधक), डॉ. केदारनाथ निरंजन, श्याम सुंदर वाजपेयी, अरविंद कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, राजेंद्र दुबे, मनोज सोलंकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply