कल मनाई जाएगी ईद, पालिका ने परखी सफाई व्यवस्था - Aaj Tak Media

कल मनाई जाएगी ईद, पालिका ने परखी सफाई व्यवस्था

 

कोंच (जालौन) चांद के दीदार के बाद इमामों ने यह ऐलान किया कि ईद आज दिन शनिवार को मनाई जाएगी जैसे ही ईद का एलान मुकम्मल हुआ तो तुरंत ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता हरकत में आये और उन्होंने अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव एवं आर आई सुनील कुमार को निर्देशित देते हुए कहा कि पूरी टीम के साथ नमाज स्थलों को पूर्व में ही चाक चौबंद कर दिया जाए जिससे नमाजियों को किसी भी प्रकार की नमाज अता करने में।परेशानियों का सामना न करना पड़े जिस पर अधिकारी तुरंत ही हरकत में आये और उन्होंने ईदगाह सहित मस्जिदों की साफ सफाई कराते हुए वहां पर कलई डलवाई और पालिका कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए आवारा जानबर एवं कूड़ा करकट आदि को।हटाए जाने के निर्देश दिए इस दौरान जे ई अरुण कुमार ठेकेदार जीतेन्द्र निरंजन भूमि बिकास बैंक अध्यक्ष अमित उपाध्याय राजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply