कोंच (जालौन) होली का त्यौहार नजदीक है और इस त्यौहार पर गुजियों का बिशेष महत्व है जिनमें खोआ भरा जाता है लेकिन मिलावट खोर जन सामान्य की चिंता न करते हुए मिलावटी खोया बाजारों में धड़ल्ले से बेच रहे हैं जो आम आदमी की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है इसी होली त्यौहार को देखते हुए मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ जतिन कुमार के नेतृव में गठित बिशेष टीम ने नगर के विभिन्न किराना स्टोर और मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थो के नमूने एकत्र किए जिसमें मनोहर लाल पंसारी की दुकान से सिंघाडा आटा नरोत्तम की दुकान से पापड़ तथा बिबेक कुमार की चक्की से खाद्य तेल का नमूना लेकर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोग शाला भेजा गया और रिपोर्ट आने पर नमूना खरा न उतरने पर सम्बंधित दुकानदार के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की बात कही अभियान की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई और कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों का शटर बंद कर भागते नजर आए वहीं छोटे छोटे ग्रुपों में इस कार्रवाई का कहीं समर्थन तो कहीं मुखोल उड़ाया जा रहा है अब देखना है कि खाद्य बिभाग होली के पर्व पर आम जनमानस की सेहत का ख्याल रख पाता है या फिर खानापूर्ति करके इति श्री कर लेता है।
