कोंच (जालौन) नगर के एक मुहल्ला निबासी ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 2 जुलाई 2026 समय करीब 4 बजे की है जब मेरी नाबालिग पुत्री को ग्राम छोटी सोनी निबासी पुष्पेंद्र कुशवाहा पुत्र बलवीर तथा सुनील कुशवाहा एवं अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गए जो अपने साथ 62 हजार 5 सौ रुपये नगद व सोने चांदी के जेबरात तथा मार्कशीट व आधार कार्ड साथ मे ले गयी जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला मुझे डर है कि उक्त लोग नाबालिग पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न कर दें और जब मैने उनके घरबालों से कहा तो उन्होंने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
