बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया राम जन्मोत्सव - Aaj Tak Media

बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया राम जन्मोत्सव

 

कोंच (जालौन) सनातनी समाज को मर्यादा का पाठ पढाने बाले एवं आशुरीय शक्तियों का नाश करने वाले कौशल्या नंदन श्रीराम प्राकट्योत्सव घरों एवं मंदिरों में बड़े ही धूम धाम के साथ शुभ महूर्त में मनाया गया मुहल्ला गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर एवं नरसिंह मंदिर सेरा स्थित राम जानकी मंदिर आदि देवालयों में विधि विधान एवं पूजन अर्चन के साथ श्री राम का अभिषेक और आरती सम्पन्न हुई इसके बाद ठीक 12 बजे प्रभु राम जन्मोत्सव की आरती होते हुए भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हित कारी की गूंज से देवालय गुंजायमान हो उठे और भक्तों ने भाव विभोर होकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मंगल गीत गाये वहीं प्राकट्य के समय बैंड बाजों ने भी मनमोहक ध्वनि निकालकर प्रभु श्रीराम के अवतरण का स्वागत किया वहीं मंदिर महंत रघुनाथ दास जी ने बताया कि हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अनुसार त्रेता युग में चैत्र शुक्ल 9 वीं के दिन भगवान श्री हरि नारायण ने धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए श्री राम के रूप मे अवतार लिया जिन्होने सांसारिक जीबन में रहते हुए मर्यादा सत्य और धर्म का पाठ पढ़ाया इसी लिए श्रीराम को मर्यादा परुषोत्तम राम कहा गया वहीं भक्तों द्वारा प्रभु को भोग लगाकर सनातनालम्बियों को प्रसाद बितरण किया गया इस दौरान पवन झाँ सन्तोष दुबे दिनेश दुबे सचिन्द्र मोहन बसेडिया रामु पटेरिया अर्चना आरती शिखा बिकास तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply