सड़क पर खुद उतरे एएसपी डॉ. ईशान सोनी, सघन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी स्वयं सड़क पर उतर आए। जिला परिषद के समीप उनके नेतृत्व में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की भी गहन जांच की गई।अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसी बीच बिना नंबर प्लेट के संचालित एक बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सतर्कता के साथ जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, वाहन पर वैध नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

 

 

 

Leave a Reply