कोंच (जालौन) पैट्रोल डीजल की किल्लत की फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने दिन शुक्रवार को पैट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण करते हुए अनियमितता पाए जाने पर पम्प संचालकों को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिये जिसमें अधिकारियों ने सर्व प्रथम नदीगांव रोड स्थित शुक्ल पैट्रोल पम्प का निरीक्षण किया इसके उपरांत कमला नेहरू के सामने स्थित नारायण फिलिंग स्टेशन पहुंचे जहां पर लोगों की शिकायत थी कि पर्याप्त स्टॉक होने के बाबजूद भी डीजल नहीं दिया जा रहा है जिस पर डी एम ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि स्टॉक होने के बाबजूद भी आपूर्ति रोकना गम्भीर लापरवाही है और ऐसे में कार्यवाही की जाएगी इसी प्रकार नासिर पैट्रोल पम्प नेशनल फिलिंग सेंटर लौना रोड स्थित एच पी पैट्रोल पम्प पर भी शिकायतें मिलने पर उनके संचालकों को बुलाकर निर्देशित करते हुए उपभोक्ताओं को परेशान न करने की बात कही उन्होंने यह भी कहा है कि जो ग्राहक ड्रम लेकर आये उन्हें सीमित मात्रा में तेल दिया जाए और किसानों और ट्रैक्टर बालों को प्राथमिकता के आधार पर तेल दिया जाए इसी प्रकार ग्राम देवगांव स्थित पैट्रोल पम्प पर एक महीने से डीजल न मिलने की शिकायत पर पम्प संचालक पर डी एम ने जांच के निर्देश दिए इसी प्रकार अन्य पैट्रोल पम्पों पर भी जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कालाबाजारी एवं कृत्रिम संकट पैदा करने बालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के साथ सभी पैट्रोल पम्पों पर प्रत्येक 8 घण्टे के अंतराल से निरीक्षण करते हुए स्टॉक की नियमित निगरानी किये जाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने बताया कि डीजल पैट्रोल की कोई कमी नहीं है और हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है और बितरण एवं आपूर्ति पर हमारी लगातार नजर है औऱ किसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है सभी को डीजल औऱ पैट्रोल आवश्यकता अनुसार उपलब्ध होगा इस दौरान शासन प्रशासन मौजूद रहा।

