मंदिर में पानी भरने के विवाद में दबंगों ने मंदिर के पुजारी को जमकर पीटा - Aaj Tak Media

मंदिर में पानी भरने के विवाद में दबंगों ने मंदिर के पुजारी को जमकर पीटा

 

उरई (जालौन) कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम कुकरगां के आगे सात मील के पास बने पुराने मंदिर के अंदर पानी भरने से हुए मामूली विवाद में कुकरगां के दबंग लोगों मंदिर के पुजारी की जमकर मारपीट कर डाली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुजारी को बचाकर कोतवाली लेकर आये जहां पर मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी गयी।

कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मंदिर पुजारी बलराम दास ने बताया कि वह मंदिर का पानी पाइप से बम्बे में निकाल रहा था क्योंकि मंदिर भरे पानी से नुकसान होने की संभावना थी इसी बात से नाराज़ होकर दबंग आनंद साहू, महेंद्र साहू, सोमेन्द्र साहू पुत्र रामप्रकाश साहू एवं रामप्रकाश तथा सभी लोगों की महिलाएं निवासी ग्राम कुकरगां के अलावा जितेंद्र सिंह गुर्जर निवासी ग्राम रूराजती जिसकी सात मील पर सरिया सीमेंट की दुकान है इन सभी लोगों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी दाढ़ी व सिर के बाल नोच डाले उक्त लोग अपराधिक व गुड्डा किस्म के लोग हैं जो प्रार्थी की कभी भी सत्या कर सकते हैं। पीड़ित पुजारी ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply