कोंच (जालौन) मोटर साइकिल टकराने का बिबाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर अपने साथियों सहित हमला बोल दिया और उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि ग्राम कुदरा निबासी पुष्पेंद्र पुत्र सन्तोष अहिरवार अपने साथी शिवम पुत्र सुरेश और विजय पुत्र मूलचरन के साथ बैरागढ़ धाम से दर्शन करके वापिस अपने ग्राम जा रहे थे औऱ जैसे ही एट रोड स्थित पं.रामस्वरूप रावत स्कूल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी मोटर साइकिल के हैंडिल से बाइक टकरा गई जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी और मामला इतना बढ़ा कि दूसरी बाइक चालक ने फोन करके अपने 10/12 साथियों को बुला लिया और पुष्पेंद्र के ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिससे पुष्पेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह व सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय घटना की जांच में जुट गए और तहरीर मिलने पर सख्त कार्यवाही की बात कही।
