Loading market...

रालोद जिलाध्यक्ष बने रविंद्र उर्फ़ ‘सोनू’ श्रीवास्तव

 

उरई (जालौन) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह एवं महासचिव त्रिलोक त्यागी के अनुमोदन से जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ ‘सोनू’ को नियुक्त किया। पत्र में डॉ. राय ने उनसे चौ. चरण सिंह व चौ. अजित सिंह की विचारधारा के अनुरूप संगठन मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू ने सिटी सेंटर स्टेशन रोड उरई पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वे पार्टी को जनपद में मजबूत बनाएंगे। इस दौरान अनिल दीक्षित क्षेत्रीय सचिव, युवा जिलाध्यक्ष अनोज पाल, प्रांजुल, कपिल श्रीवास्तव, अकित ठाकुर, नितिन तोमर, अनुज सिंह तोमर, शिंदर गुप्ता नौगली, अमित त्रिपाठी, आदर्श नागर, करसान, रंजीत नागर एससी-एसटी जिलाध्यक्ष, शैनेंद्र श्रीवास्त, भगवान सिंह वैद्य श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व श्रीमती अनीता पांडेय महिला जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। सभी ने उनका स्वागत किया। जबकि संचालन संजीव कुमार जौनी ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत स्वागत किया।

Leave a Reply