विद्यालय में अर्थ डे मना कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक - Aaj Tak Media

विद्यालय में अर्थ डे मना कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

 

कालपी (जालौन) स्थानीय नगर के रोज वर्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सवाहत हुसैन की अध्यक्षता में विश्व अर्थ डे मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण पर भाषण देकर लोगों को जागरूक किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सवाहत हुसैन ने बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व अर्थ डे मनाया जाता है। कार्यक्रम प्रभारी मोनिका मिश्रा की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में छात्राओं जेरव आदि ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कहा कि अर्थ डे का उद्देश्य प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

शिक्षिका मोनिका मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह संदेश देता है कि धरती की सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए।

 

Leave a Reply