कोंच (जालौन) दिल्ली से आई ट्रेवल्स की बस को बैक करते समय कंडक्टर दो बसों के बीच में दब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद इटावा के ग्राम समरपुरा निवासी योगेश पुत्र रामशंकर उम्र करीब 48 वर्ष प्रिंस ट्रेबल्स की सिलीपर बस नम्बर यू पी 75 सी टी 7705 में कंडेक्टरी करके अपना जीबन यापन करता था और वह रोज की भांति दिन मंगलवार को दिल्ली से कोंच बस लेकर बस स्टैंड पहुंचा था और वह बस को बैक करबा रहा था जिसमें योगेश ड्राइबर को बस के पीछे खड़े होकर दिशा निर्देश दे रहा था जिसके कारण योगेश पीछे खड़ी बस को नहीं देख सका और बैक होते समय दोनों बसों के बीच में आ गया जिससे वह गम्भीर से घायल हो गया जैसे ही यह घटना वहां खड़े लोगों ने देखी तो उन्होंने बस बैक कर रहे ड्राइबर को चिल्लाकर घटना की जानकारी दी और ड्राइबर ने तुरंत ही बस से उतरकर घायल योगेश को देखा और घटना की जानकारी ट्रेबल्स स्टाफ को दी और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने योगेश को देखते मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और घटित घटना की जांच में जुट गई इस हृदय बिदारक घटना से लोगों में शोक की लहर है।
