दाम्पत्य जीबन में बिबाद के चलते फांसी लगाकर पत्नी ने दे दी जान - Aaj Tak Media

दाम्पत्य जीबन में बिबाद के चलते फांसी लगाकर पत्नी ने दे दी जान

 

कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला आरजी लेन दोहर चौराहा कैलिया रोड पर देर रात्रि एक महिला ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया है सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैरियर रोड दोहर चौराहा निवासिनी मुस्कान पत्नी इकलाख उम्र करीब 30 वर्ष ने दिन मंगलवार की देर रात्रि घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली बताया जा रहा है कि रात्रि के समय किसी बात को लेकर पति पत्नी व देवर से कहा सुनी हुई जिसमें बिबाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि रात में ही करीब 11.30 बजे कोतवाली से बापिस घर लौटे और इसके थोड़ी देर बाद ही मुस्कान ने फांसी लगा ली जब परिवारीजन सुवह जागे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद कोतवाल वृजेश बहादुर खेड़ा चौकी प्रभारी शिव नारायण और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए वहीं बताया जा रहा है कि मुस्कान की शादी 25 मई 2022 को इकलाख के साथ हुई थी और उसके ढाई साल की बेटी इनायदा और 9 माह का बेटा हैदर है वहीं इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Leave a Reply