ग्राम जरा में कृषि जागरूकता कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी - Aaj Tak Media

ग्राम जरा में कृषि जागरूकता कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के जरा गांव में दिन बुधवार किसानों के लिए कृषि गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र जालौन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान रामकिशोर पुरोहित ने की कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक खेती की तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

गोष्ठी में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.बी. कुमार ने किसानों को भूमि परीक्षण कराने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता को समझे बिना उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग खेती की लागत बढ़ाने के साथ उत्पादन क्षमता को भी प्रभावित करता है उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बहुवर्षीय शंकर नेपियर घास की खेती अपनाने पर भी जोर दिया।

वैज्ञानिक डॉ. अभिजीत घोष ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है और आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने का अच्छा माध्यम बन सकती है वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विक्टर जोशी ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर नई तकनीकों उन्नत बीजों और सुरक्षित कीटनाशकों की जानकारी लेने का आह्वान किया।

जिला किसान क्लब संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने प्राकृतिक खेती देसी गाय के महत्व और चंदन की खेती की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम के अंत में रामकिशोर पुरोहित ने किसानों को अपने 10 एकड़ में विकसित बहुपयोगी बाग का भ्रमण कराया इस बाग में महोगनी चंदन आम नींबू आंवला अमरूद और अनार सहित हजारों पौधे लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 60 प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। इस दौरान भईया लाल जाटव ललुआ गुवरैले जितेन्द्र पुरोहित रामकृपाल पुरोहित रमेश पुरोहित राजेश दीक्षित टिंकू पाल और धूराम कुशवाहा सहित कई किसान उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply