पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित शिवम गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में - Aaj Tak Media

पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित शिवम गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

जालौन। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सोमवार को कुठौंद पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा शिवम पुत्र मलखान सिंह चौहान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।कानपुर जोन एवं झांसी परिक्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी क्रम में थाना कुठौंद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: शिवम पुत्र मलखान सिंह चौहान आयु: लगभग 27 वर्ष निवासी: ग्राम कुकुरगांव, कोतवाली उरई, जनपद जालौन लंबा-चौड़ा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक शिवम उर्फ़ शिवा कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट व एससी/एसटी एक्ट सहित अनेक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।आरोपित पर दर्ज प्रमुख मुकदमे—मु.अ.सं. 117/2025 – धारा 331/4, 305/317(2), थाना कुठौंद,मु.अ.सं.165/2025 – धारा 4/25 शस्त्र एक्ट, थाना कुठौंद मु.अ.सं. 134/2025 – धारा 305/331(4)/317(2), थाना गोहन मु.अ.सं. 116/2025 – धारा 305/331(4)/317(2), थाना गोहन,मु.अ.सं. 100/2025 – धारा 305/317(2), थाना गोहन,मु.अ.सं. 136/2025 – धारा 305/317(2)/331(4), थाना जालौन,मु.अ.सं. 243/2025 – धारा 305/317(2), थाना जालौन

मु.अ.सं. 250/2026 – गैंगस्टर एक्ट 2/3, थाना कुठौंद

पुलिस टीम की भूमिका

कुठौंद थाना मोबाइल पुलिस टीम ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

Leave a Reply