तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारकर दो को किया घायल - Aaj Tak Media

तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारकर दो को किया घायल

 

कोंच (जालौन) देर रात्रि ग्राम पड़री के नजदीक एक तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला नया पटेल नगर नहर कालौनी निबासी प्रियांशु अहिरवार उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र दीपक अहिरवार अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा कपिल उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी करमेर उरई के साथ देर रात्रि करीब 11 बजे मोटर साइकिल से कोंच वापिस आ रहे थे और ग्राम पड़री के नजदीक किसी कारण बस मोटर साइकिल खड़ी करके रुके हुए थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो चालक ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने तत्काल ही एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्रियांशु का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि प्रियांशु अपनी बहन के घर उरई गया हुआ था और वहां से रिश्ते में लगने वाले चाचा कपिल के साथ वापस अपने घर आ रहा था घटना की सूचना मिलते ही सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच करते हुए बुलेरो व चालक की तलाश में जुट गई।

 

Leave a Reply