Loading market...

बाढ़ एवं बारिश से निपटने को प्रशासन अलर्ट

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन यमुना तथा वेतवा नदियों की संभावित बाढ़ एवं बारिश के खतरे को देखते हुए तहसील कालपी का प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया उपजिलाधिकारी अमित शेखर शीघ्र ही तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदारों तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ यमुना एवं वेतवा नदी के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करा दी जायेगी।

उपजिलाधिकारी अमित शेखर के अनुसार कालपी तहसील क्षेत्र में बहने वाली यमुना एवं वेतवा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में प्रभावित गांवों एवं नगर के मुहल्लों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, राहत सामग्री, नावों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की जाएगी।

मालूम हो कि पिछले तीन वर्षों के दौरान यमुना की बाढ़ से करीब डेढ़ दर्जन गांवों तथा कालपी नगर के आधा दर्जन वार्ड प्रभावित हुए थे। जहां बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रशासन पहले से ही व्यापक तैयारियों में जुट गया है।

एक भेंट में एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि बाढ़ राहत चौकियों को समय से पहले सक्रिय किया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पालिका तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। मालूम हो कि कालपी में यमुना नदी का खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज है। पिछले साल बाढ़ आने से यमुना का जलस्तर 113 मीटर पर पहुंच गया था।

 

फोटो – एसडीएम कालपी अमित शेखर

Leave a Reply