Loading market...

प्रमोद वर्मा को प्रत्याशी बनाने के लिए एकजुट हुआ कोरी समाज

 

के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड व्यूरो जालौन

 

उरई (जालौन)  विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित कोरी कुटिया में कोरी समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें समाजवादी पार्टी से 221 उरई सुरक्षित विधानसभा सीट पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व डीसीजी प्रमोद वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता कोरी समाज के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद वर्मा ने की। इसमें करीब 150 से अधिक लोग शामिल हुए।

बैठक में बैजनाथ वर्मा एडवोकेट, शिवलाल वर्मा कालपी और चंद्रशेखर वर्मा लौना ने कहा कि जिले में कोरी समाज के करीब 50 से 55 हजार मतदाता हैं। समाज ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि समाज की मांग है कि पीडीए की सोच और मतदाता संख्या को देखते हुए प्रमोद वर्मा को उरई विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाए। पूर्व चेयरमैन मीना वर्मा और कोरी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा ने कहा कि प्रमोद वर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी हैं। उनकी विभिन्न समाजों में अच्छी पहचान है। वह लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमोद वर्मा को प्रत्याशी बनाती है तो जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को सहयोग किया जाएगा।

रजक समाज के जिलाध्यक्ष जयराम गौतम एडवोकेट ने भी कोरी समाज की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रजक समाज भी प्रमोद वर्मा के साथ है और जिले की तीनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के सहयोग के लिए काम करेगा। बैठक में बृजराज सिंह यादव रिछारा एडवोकेट, भारत सिंह यादव एडवोकेट, अखिलेश यादव, देवनारायण राजपूत कुईया, अनिल सोनी, राकेश सिपौल्या, आफताब अहमद एडवोकेट, रियाज अहमद एडवोकेट, जाहर अली एडवोकेट, सुरेश सिंह चौहान एडवोकेट, अजय सिंह चौहान एडवोकेट, बबलू पाल एवं कोरी समाज के लोगों में राजकुमार वर्मा,डा० हरी सिंह वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, रामकिशोर एडवोकेट,गोविन्द सिंह विद्रोही,रमेशचन्द्र मुहम्मदाबाद,परमलाल, अनिल मास्टर, जानकी शरण, अयोध्या प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर, बलराम वर्मा, अमन वर्मा, रामशंकर वर्मा एड०, सुशील कुमार वर्मा, राजेश खन्ना, मुरलीधर एड०, दौलत कुमार, सुरेश धन्तौली,बाबूलाल चुर्खी, प्रेम आजाद,शिवशंकर वर्मा पूर्व सप्लाई इंस्पेक्टर, रमेश चन्द्र अण्डा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, डा० मन्नीलाल, रामहेत हतेरी, जीतू वर्मा, सुनील वर्मा जालौन, धर्मेन्द्र प्रधान बाबई, गजेन्द्र एडवोकेट, दयाशंकर वर्मा, राघवेन्द्र जालौन, रविन्द्र जालौन, सुरेश वर्मा एस०बी०आई, सन्तराम रूबी, छक्कीलाल वर्मा सहित करीब 150 से अधिक लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रमोद वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई।

Leave a Reply