जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टरननगंज बाजार इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली कालपी पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त मामले में पीड़ित मोहल्ला आलमपुर निवासी दिनेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया है कि दिनांक 20 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे इंडियन बैंक टरननगंज स्थित राजेश चिकित्सालय के सामने सब्जी खरीद रहे थे। उनकी ग्रे रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी। जब वे सब्जी लेकर वापस लौटे तो बाइक गायब मिली।
पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र श्रीवास्त को जांच सौंपी है। पुलिस मामले की बिबेचना करने में जुट गई है।
