कोंच (जालौन) ग्राम पिरौना में पति और ससुरालीजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर महिला सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेट कर प्रेमी के साथ भाग गई महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री को भी अपने साथ ले गई बेहोशी के बाद जागा पति अब पुलिस से मदद की गुहार लगाकर आरोपित प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहा है।
ग्राम पिरौना निबासी मोहित ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया है कि सोमवार की रात 2 से 3 बजे के बीच उसकी पत्नी मोनम घर से अपने प्रेमी के साथ कही चली गई है इससे पहले शाम को उसने घर के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया और उस खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह और उसके परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा उसकी पत्नी मोनम और उसकी तीन वर्षीय पुत्री सान्वी घर से गायब है घर की तलाशी लेने पर पता चला कि उसकी पत्नी घर में रखी सोने के कानों की झुमकी चांदी की पायले 250 ग्राम चांदी की हाफपेटी और सोने की बीजासेन एक मंगलसूत्र सोने का ओम एवं 6 हजार रुपये की नगदी भी अपने साथ ले गई उसे पता लगा है कि उसकी पत्नी को ग्राम कैंथी का रहने बाला एक ब्यक्ति अपने साथ भगाकर ले गया है कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनां एट थाना अंतर्गत पिरौना गांव की है इसलिए एट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।
