बन बिभाग ने बृक्षा रोपण कर मनाया गया बलिदान दिवस - Aaj Tak Media

बन बिभाग ने बृक्षा रोपण कर मनाया गया बलिदान दिवस

 

कोंच (जालौन) भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिबस हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है क्योंकि देश की एकता अखंडता और कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए 23 जून 1953 को उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाता है इसी को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन मंगलवार को मुहल्ला पटेल नगर स्थित सागर पुलिस चौकी के प्राँगढ़ में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बृक्षा रोपण कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिबस मनाया गया इस आयोजित कार्यक्रम को क्षेत्रीयबनाधिकारी संजीब कुमार तिवारी ने आयोजित कर मुख्य अतिथि से महोगनी आम आंवला नीम नीबू आदि बृक्षों को रोपित करबाते हुए हरित क्रांति का संदेश दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक प्रखर राष्ट्रवादी शिक्षा विद और राजनेता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे उन्होंने बंगाल विभाजन का विरोध किया था उन्होंने सत्ता की राजनीति से मोह भंग होने पर भारतीय जन संघ की स्थापना की यही नहीं उन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए एक देश मे दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया इसी कड़ी में अन्य बक्ताओं ने भी अपने अपने बिचार रखे इस दौरान उप क्षेत्रीय बन अधिकारी अमित शर्मा बन दरोगा राजेश अस्थाना वर्षा सिंह बन रक्षक शिवम शर्मा ध्रुव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply