बी डी ओ की उपस्थिति में शीतल शर्वत का हुआ बितरण - Aaj Tak Media

बी डी ओ की उपस्थिति में शीतल शर्वत का हुआ बितरण

 

कोंच (जालौन) पौराणिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह की मंगलवार को ही भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान जी का पहली बार मिलन हुआ था इसीलिए इस दिन को बड़ा मंगल कहा जाता है इसी को लेकर दिन मंगलवार को नदीगांव रोड विकासखंड कार्यालय परिषद में खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार यादव की उपस्थिति में शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शीतल शरबत को आए हुए आगंतुकों को प्रेम पूर्वक पिलाया गया जिससे ज्येष्ठ माह की कड़ी धूप एवं तपन भरी गर्मी में लोगों को राहत मिली इस दौरान वीडियो पंचायत देवी शरण सोनी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत श्रीवास्तव अकाउंटेंट मनोज श्रीवास्तव सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर कुसुम निरंजन वरिष्ठ लिपिक धनपत राजपूत सुभाष पड़री अवधेश पचीपुरी प्रधान धर्मेंद्र सिंह चमरसेना संजीब पाल परेथा सहित ब्लाक कार्यालय परिवार मौजूद रहा।

 

Leave a Reply