कोंच (जालौन) ना तो जमीन बेची और न कोई लिखा पढ़ी की फिर भी जमीन दूसरे के नाम ट्रांसफर हो गयी जब जमीन मालिक ने खतौनी देखी तब उसे इस धोखा धड़ी का पता चला तब पीड़ित फूलवती पत्नी स्व खच्चू निबासी ग्राम अंडा ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अंडा मौजा में मेरे पति खच्चू पुत्र पुखन के नाम गाटा संख्या 1136 व 872 थे जिनमें बेटे की बीमारी के चलते 1136 गाटा को बेच दिया था लेकिन मुझे पता चला कि गाटा संख्या 872 का रकवा कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र राम सेवक व मालती पत्नी सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम हाल निवास नया राम नगर उरई ने किसी तरह अपने नाम करवा लिया है जबकि फसली 1417 लगायत 1422 की नकल मैं उक्त रकबे को बेचे जाने का कोई रिकार्ड नहीं है लेकिन नई खतौनी में उक्त लोगों के नाम दर्ज हैं मै बहुत ही गरीब अनपढ़ और मजदूर महिला हूँ जो मै मुकद्दमा नहीं लड़ सकती फूलवती ने एस डी एम से उक्त लोगों को बुलाकर पूंछ तांछ कर उनके ही खर्चे पर जमीन बापिस दिलाये जाने की मांग की है।
