सहकारी समिति की भूमि से अतिक्रमण हटाकर कराया कब्जा मुक्त - Aaj Tak Media

सहकारी समिति की भूमि से अतिक्रमण हटाकर कराया कब्जा मुक्त

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन सहकारी संस्था के परिसर में अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण करना अवैध कब्जे धारक को भारी पड़ गया।उपजिलाधिकारी अमित शेखर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह की टीम ने सहकारी समिति परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सहकारी क्रय विक्रय समिति कालपी की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने कर्मचारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के मुहल्ला आलमपुर स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति की भूमि पर दो सप्ताह से अतिक्रमण करने की शिकायतें मिल रही थीं। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक शिवकुमार तथा सचिव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका कालपी के राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा सीमांकन के बाद लकड़ी की दुकान के ढाले के कब्जे को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

फोटो – सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाती टीम

Leave a Reply