एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया पौधा रोपण

 

कोंच (जालौन) नगर में दिन शुक्रवार को हाटा स्थित कान्हा गौशाला के पास बने पार्क में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लोगों को अपनी माताओं के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें ताकि हरित वातावरण का निर्माण हो सके

कार्यक्रम में भाजपा के शिवसिंह कुशवाहा अनिल कपूर बाबूराम पाल महेंद्र सोनी ‘लला, अनिल अग्रवाल प्रदीप वर्मा विपिन पटेल गौरव तिवारी विविध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे पौधरोपण के बाद सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply