कोंच (जालौन) गल्ला मंडी मैं दिन में दिन शुक्रवार को मासिक बैठक विनोद कुशवाहा बरोदा खुर्द की अध्यक्षता में आहूत करते हुए बिचारणोउपरांत चर्चा के साथ 17 बिंदुओं पर मांग पत्र तैयार करते हुए उपजिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार जितेंद सिंह पटेल को देते हुए बंद गौशालाओं को चालू कराते हुए झुके हुए बिधुत पोलों को सीधा कराना बड़े हुए लोड को कम करना सालों से बंद पड़े सरकारी नलों को ठीक कराना इंटर लॉकिंग एवं अन्ना जानवरों को बंद कराना और पुलिया जैसी गम्भीर समस्याओं के साथ साथ बिधुत फीडरों को सुचारू रूप से चलाना जल भराव से बंद रास्तों को ठीक कराना जैसी तमाम समस्याओं से अबगत कराया इसी में महत्वपूर्ण समस्या को भारतीय किसान यूनियन ने प्रभारी तहसीलदार के समक्ष उठाते हुए बताया कि पंचानन चौराहा से क्योलारी तक सड़क के दोनों ओर झाड़ झरक़ट उग आए है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं जिसे बिशेष रूप से जल्द से जल्द साफ करवाया जाए वहीं ग्राम पड़री में तालाब के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है क्योंकि नाला की सफाई नहीं करायी गयी है जिसे तत्काल साफ कराया जाए वहीं ब्लाक की मीटिंग के दिन हर ब्लाक के बी डी ओ और सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य होना चाहिए जिससे तुरत समस्याओं का निस्तारण हो सके इस दौरान भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी व किसान बन्धु मौजूद रहे।
