जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा/जालौन नर्तकी के साथ अश्लीलता करने पर भड़के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पुत्र की जम कर धुनाई कर दी पूर्व प्रधान पुत्र की सूचना पर पहुंची पीआरबी कर्मियों द्वारा पूर्व प्रधान का पक्ष लेने पर ग्रामीणों ने पीआरबी कर्मियों को बंधक बनाते हुए उनके साथ भी मारपीट करते टेबलेट तोड़ दिया पीआरबी की सूचना पर सीओ राजेश कमल व एसडीएम विनय कुमार मौर्या भारी फ़ोर्स के साथ गांव पहुंचे और घायल पीआरबी कर्मियों को छुड़ा कर सीएचसी ले कर गए जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया वही पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है |
सोमबार को थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधी निवासी जय प्रकाश पुत्र भैयालाल के यहाँ पुत्र होने पर कुआँ पूजन का कार्यक्रम था जिसमे जय प्रकाश ने खुशी मे 4 नर्तकियों को बुलाया था तभी रात लगभग 12 बजे हांसा गांव निवासी पूर्व प्रधान पुत्र पंकज सिँह अपने साथियो के साथ मौके पर पहुंचे और तैयार हो रही नर्तकियों के कमरे मे घुस कर अश्लीलता करने लगा जिस पर घर की महिलाओ ने प्रधान पुत्र को पकड़ कर धुनाई कर दी तभी प्रधान पुत्र ने मारपीट की सूचना अपने साथी पीआरबी के जवानो की दी तो मौके पर पहुंचे पीआरबी शिवकरन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम देवराहट कानपुर देहात देवेंद्र गौतम पुत्र राम स्वरूप निवासी नगला बरी थाना विशुनगण जिला कन्नौज गौरव कुमार पुत्र किशुन निवासी हसनपुर थाना खदौली आगरा पहुंचे और गांव की महिलाओ के साथ अभद्रता करने लगे जिस पर आक्रोशित महिलाओ ने पुलिस कर्मियों को बंधक बना कर मारपीर करते हुए उनकी वर्दी फाड़ तथा टेबलेट तोड़ दिया तभी बंधक कर्मियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस सहित उच्चधिकारियों को दी बवाल की सूचना पर सीओ राजेश कमल कई थाने की पुलिस ले कर गांव पहुंचे और बंधक बने पुलिस को छुड़ाते हुए घायलों को सीएचसी ले कर पहुंचे जहां से घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया बंधक बने पुलिस कर्मियों की सूचना चार थाने का फोर्स पहुंचा और पुलिस ने सात नामजद सहित 30 अज्ञात पुलिस कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस के साथ मारपीट , गाली गलौज सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात अज्ञात आरोपियों विकास, धर्मवीर, सनी, छुट्टन, रवि , रविराज ,संतराम ,राजेश व रामबीर को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही इस संबंध में थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि डांस को लेकर सोंधी में झगड़ा हुआ था जिसमें एक कालर की सूचना पर पुलिस पहुंची थी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिस पर सुसंगत धाराओं मुकदम पंजीकृत कर जांच की जा रही है कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है
