जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन कालपी नगर पालिका परिषद को नया पूर्णकालिक अधिशाषी अधिकारी मिल गया है। नवांगतुक अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने नगर पालिका परिषद कालपी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के बाद पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया।
गौरतलब है कि बीते 3 अगस्त 2026 को तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी उरई राम अचल कुरील द्वारा कालपी नगर पालिका में अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला गया था। इसके बाद अब अजय कुमार की पूर्णकालिक अधिशाषी अधिकारी के रूप में तैनाती होने से नगर पालिका को नियमित प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने पालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर पालिका के कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा आपसी समन्वय के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।इस अवसर पर अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, अकाउंटेंट हरभूषड़ सिंह चौहान, सरफराज खान, शीशपाल सिंह यादव, रमेश सिंह यादव सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।नवांगतुक अधिशाषी अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने से नगरवासियों को नगर पालिका की व्यवस्थाओं में सुधार, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
