कालपी (जालौन) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का लखनऊ से उरई जाते समय कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों एवं समर्थकों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
दोपहर को सभासदों, समर्थकों तथा कार्यकर्ता नगर के दुर्गा मंदिर चौराहा पर एकत्रित हो गए। सभी ने पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का स्वागत किया। काबीना मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामोद्योग एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी सराहना क। इस अवसर पर मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
स्वागत के दौरान धर्मेंद्र सिंह पाल, रविंद्र कोरी, राकेश यादव, रविंद्र सिंह यादव, आशीष कुमार सहित सभासद, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
