Loading market...

अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन तहसील सभागार में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पटेल की अध्यक्षता आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज सतीश द्विवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गयादीन अहिरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गयादीन अहिरवार ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद महामंत्री मोहम्मद अमीन को शपथ दिलाई गयी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (डब्बू), उदय सिंह यादव, दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव, अमर सिंह अहिरवार, हेमंत साहू, तरुण गुप्ता एवं रोहित कुमार ने भी शपथ ली।

समारोह को सम्बोधित करते हुये अपर जिला जज सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि जनता को सस्ता न्याय दिलाने के लिये अधिवक्तागण सक्रिय भूमिका निभाये।

सिविल जज जूनियर डिवीजन कालपी अभिषेक चौधरी,अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कालपी सुधांशु कुमार पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर सम्मानन किया।

समारोह में कमर अहमद, भारत सिंह यादव, राधेश्याम गुप्ता, अतीक अहमद, वृजनारायण तिवारी, जयवीर सिंह यादव, अनिल पोरवाल, सिद्धन बाबू, इस्लाम अहमद एवं राजेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता, गंगा प्रसाद अहिरवार,राकेश तिवारी दिनेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह का संचालन युवा अधिवक्ता सतीश कुमार निषाद के द्वारा किया गया।

 

 

Leave a Reply