लुटेरों को पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार

 

कोंच (जालौन) थाना एट पुलिस ने दिन शनिवार को एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को लक्ष्मी नारायण ने तहरीर देकर बताया कि घटना दिनांक 7 जुलाई 2026 रात्रि की है जब मैं मोटर साइकिल से जा रहा था तभी चार पहिया बाहन में सवार 3/4 व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल के आगे कार लगाकर लक्ष्मी नारायण के साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए मोवायल मोटर साइकिल व 8 हजार रुपये नगद लूट लिए जिस पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 93/2026 धारा 309(4)352 बी एन एस में दर्ज कर लिया जिसके सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल।परिवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में दिनांक 11 जुलाई 2026 को पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से सम्बंधित मोटर साइकिल व 45 सौ रुपये व घटना प्रयुक्त एक बलेनो कार एक अदद तमंचा मय दो अदद जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किए जिस पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बी एन एस की बढोत्तरी की गयी गिरफ्तार अभियुक्त गणों में विवेक पुत्र बाल किशुन अहिरबार उम्र करीब 20 वर्ष निबासी ग्राम रतोसा थाना उल्दन जनपद झांसी विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निबासी ग्राम सिजवाँ थाना टोड़ी फतेहपुर जनपद झांसी और साकिर पुत्र हजरत उम्र करीब 20 वर्ष निबासी ग्राम हाटी थाना उल्दन जनपद झांसी रहे गिरफ्तार करने बाली टीम में थानाध्यक्ष एट व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम के रही।

 

Leave a Reply