उरई (जालौन ) जनपद जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम नावली का प्रकाश में आया है जहां गांव के ही दबंग सूदखोरों ने दलित समाज की दम्पति को 9 हजार रुपये देने के बाद 40 रुपये वसूलने के बाद भी जबरन और रुपये देने की धमकी के मामले को लेकर पीड़ित दम्पत्ति ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम व एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए पीड़ित को न्याय की बात कही है।
रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम नावली निवासी मूलचरन पुत्र छिगगे आज शुक्रवार को अपनी पत्नी शकुंतला के साथ डीएम व एसपी के दरवार में पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने गांव के ही दबंग संतोष कुमार व कमलेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामसिया उपाध्याय से वर्ष 2018 में पुत्री की शादी में 9 हजार रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर लिए थे जिसके बदले में प्रार्थी से उक्त सूदखोर दबंगों को 40 हजार रुपये दे चुका है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी सूदखोर दबंग घर पर आकर गाली-गलौज कर भैंस खोलकर ले जाने लगे जिसका प्रार्थी व उसकी पत्नी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उल्टी प्रार्थी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी इस दौरान घर पर प्रार्थी की पत्नी शकुंतला, तीन पुत्रियां व नवविवाहिता बहूं अकेली थी जबकि प्रार्थी मजदूरी करने के बाहर गया हुआ था। पीड़ित दम्पत्ति ने डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
