तिरंगे की शान में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

ऐंधा (जालौन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डकोर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अवधेश निरंजन के निर्देशन में किया गया।समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान शिशुपाल राजपूत एवं बीडीसी हरिहर राजपूत ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान शिशुपाल राजपूत ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी को बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य अवधेश निरंजन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।कार्यक्रम में सुनील कुमार गुप्ता, सुमन राजपूत, समीक्षा चौधरी, मुन्नी देवी, जेवा देवी, पंचायत सहायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा, अखिलेश कुमार (पत्रकार), दयाशंकर चौधरी, जगराम सिंह, राघवेंद्र शर्मा, सियाराम, मेहरवान, रामेन्द्र कुमार, योगेंद्र कुमार, संजू, शिवदत्त सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply