Loading market...

थाना दिवस में आई तीन शिकायते,मौके पर दो का निस्तारण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन शनिवार को कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि सम्बंधी 3 शिकायती पत्र प्रस्तुत किये गये जिसमें 2 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

कोतवाली कालपी के सभागार में आयोजित थाना दिवस मे अधिकारियों के समक्ष मुहल्ला राजघाट निवासी अरुण कुमार पोरवाल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुये कहा कि विपक्षीगण मेरे प्लांट वाली जमीन पर नाजायज कब्जा कर रहे हैं। मुहल्ला दमदमा निवासी जाकिर ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया है कि विपक्षी कारीगर व्यक्ति ने प्रार्थी के घर के फर्नीचर बनवाने के लिये पौने तीन लाख रुपए लिये लेकिन काम पूरा नहीं किया तथा झगड़ा करने पर आमादा हो गया है। नगर के मोहल्ला राम चबूतरा निवासी अखबार विक्रेता इसरार ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया है कि प्रार्थी की दुकान में विपक्षी नाजायज कब्जा किये है जिसे खाली कराया जाये।

तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व सम्बंधित मामलों को मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। राजस्व लेखपाल जितेंद्र कुमार, राघवेन्द्र निरंजन,विभा देवी, राहुल कुमार, कमलेश कुमार द्विवेदी,आकाश, आदर्श सिंह जादौन, विनय सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव, योगेश कुमार,राजकमल समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

फोटो – थाना समाधान दिवस में समस्याओं को सुनते अधिकारी

Leave a Reply