कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुए रसोईया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों को सम्मान कर उन्हें कैशलेस कार्ड वितरण किया तथा सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाया गया।
परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मिडडे मील का खाना बनाने बाली रसोइयों के लिए मुफ्त चिकित्सा कार्ड तथा उनका मानदेय बढाया दिया गया जिसको लेकर बीआरसी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने रसोइयों को सम्मानित कर उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड सौंपते हुए कहा कि अब विधालयो की रसोइयों को सरकार ने 1 हजार रुपये की बढोत्तरी कर दी है अब उन्हें 3 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे वही कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यापक जीतू गुप्ता ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड से वह अपना उपचार अच्छे से करा सकती है वह खुद का ध्यान रख सकती है वही एनआरपी त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय की रसोइयों को यह सम्मान दिया जा रहा है इस मौके पर सतेंद्र पटेल शीलू पड़री दीप्ति गुर्जर सुशीला अतुल सोनी ऋषभ खरे शान्तम कपूर अरशद अहमद पुष्पलता देवी, शिमला देवी, रीना देवी, पुष्पा देवी, ऊषा देवीलक्ष्मी देवी पुष्पा रामप्यारी नीलम, माया आदि मौजूद रहे है।
