कोंच (जालौन) एक कार चालक सवारियां लेकर नगर में छोड़ने आया था और वह जब कार से सवारियां उतार रहा था तभी अचानक से बिधुत पोल कार के ऊपर गिर पड़ा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना दिनांक 1 मई 2026 की है जब बिबेक सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निबासी 133/59 सी एम कम्पाउंड कानपुर अपनी कार यू पी 78 जे टी 6208 शिफ्ट डिजायर में सवारियां लेकर कोंच आया था और समय करीब दोपहर 1.30 बजे छावला पुलिया के पास सवारियां उतार रहा था उसी समय बिजली का पोल अचानक से कार के ऊपर आ गिरा जिससे बिबेक सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गयी बिबेक की तहरीर पर पुलिस ने रोजनामचा 051/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
