Loading market...

बिद्यार्थी को सांप ने डसा,सी एच सी में भर्ती

कोंच (जालौन) स्कूल जाने के लिए तैयार होने के बाद जूते पहनते समय छात्र को जहरीले सांप काट लिया जिससे वह अचेत हो गया परिजन तुंरन्त उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां उसे भर्ती कराया गया।

नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रदीप चंद्र ताम्रकार का 18 वर्षीय पुत्र अभिनव ताम्रकार गल्ला मंडी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पड़ता है सुबह जब छात्र अभिनव ड्रेस टाई पहनकर तैयार हुआ और जैसे ही उसने बाहर के कमरे में रखे जूते को पहनने के लिए उठाया तभी उसमे बैठा सांप वहां से बाहर निकला और तुंरन्त से पैर काट लिया सांप के काटने से छात्र के परिजनों ने दिखा और तो वह अचेत अबस्था में आ गया और उसे तुरंत सीएचसी लेकर पहुँचे जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया सीएचसी के चिकित्सक राम करन गौर ने बताया छात्र को सांप ने डसा था उसके परिजन समय पर अस्पताल ले आये जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply