कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासिनी मंजू पुत्री सुक्के ने दिन मंगलवार को उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैं दिव्यांग हूं और दिव्यांग योजना के अंतर्गत आवास कालौनी मुझे मिली है जिसमें ₹70000 पहली किस्त तथा ₹40000 दूसरी किस्त के रूप में प्राप्त हुए हैं और बाकी के ₹10000 नहीं मिले हैं जब मैं मुख्य विकास अधिकारी उरई को प्रार्थनापत्र दिया और ब्लाक नदीगांव में भी प्रार्थना पत्र दिया तो ब्लाक कर्मचारी झूठ बोलकर मुझे परेशान व हमारा शोषण कर रहे है और कहते हैं कि तुम्हारा रुपया कैलिया बैंक में भेज दिया है लेकिन मेरे खाते में रुपये अभी तक नहीं आये मंजू ने एस डी एम से प्रार्थना पत्र के अनुसार खाते में रुपये भिजवाए जाने की मांग की है।
