Loading market...

खेत में खड़ी फसल काट ले जाने का आरोप

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम मैनपुर में खेत की खड़ी फसल चोरी से काटकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्यवाही करने की मांग की है।

उक्त मामले को लेकर कस्बा कालपी निवासी माया देवी ने शिकायत में अवगत कराया है कि मौजा मैनपुर कालपी स्थित गाटा संख्या 325 में रकबा 0.283 हेक्टेयर कृषि भूमि उन्होंने वर्ष 2025 में राजकुमार चौरसिया से खरीदी थी। राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है। खेत में बोई गई बाजरा की फसल को मैनपुर निवासी आरोपी काटकर ले गए।

पीड़िता ने मामले की शिकायत 25 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व कोतवाली कालपी में पंजीकृत पत्र के माध्यम से की थी।

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने खेत में गेहूं की फसल बोई। आरोप है कि 8 अप्रैल 2026 को शंकर, उसकी पत्नी व पुत्री ने पुनः खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल काट ली।पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर फसल काटकर ले जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply