Loading market...

अधिवक्ता से अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेट प्रभारी ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में बताया गया कि 4 अगस्त 2026 को अधिवक्ता आर.के. सिंह के साथ कथित रूप से हुई अभद्रता की घटना की बार एसोसिएशन ने निंदा की है। बार एसोसिएशन ने घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

 

Leave a Reply