कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी युवती ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि उसके पिता शराब के नशे में उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म का प्रयास करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं इसके घटनां में उसकी सौतेली माँ उसके साथ मारपीट व आएदिन जान से मारने की धमकियां देती है पीड़िता अपने दादा के साथ पुलिस से पास पहुँची और आरोपितो क विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला गांधी नगर की रहने बाली युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया मेरी मां की मृत्यु हो चुकी है मेरे पिता उमेश कुमार ने दूसरी शादी अनीता देवी से की थी मेरी सौतेली मां अनीता देवी सरकारी अध्यापिका है उक्त मेरी मां मुझे बराबर प्रताड़ित करती है व मेरे पिता भी अक्सर मुझसे गलत सम्बन्ध रखने का दबाव बनाते है पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीती 20 अगस्त की रात को उसका पिता उमेश कुमार शराब के नशे में घर पहुंचे और युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे जब उसने विरोध किया तो धमकी देने लगे युवती ने अपनी सौतेली मां पर भी पिता का पक्ष लेने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी जिसके बाद उक्त आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
